बिहार राज्य के मधुबनी जिला से टेक नारायण ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में महिलाओं के लिए भूमि का अधिकार के कानून तो बन गए लेकिन अभी तक महिलाएं भूमि के अधिकार से काफी पीछे है बताते चलें कि महिलाएं भी सशक्त नहीं है और अधिक महिलाओं को इस कानून की जानकारी भी नहीं है जिससे वह अपने अधिकार के लिए लड़ सके। सबसे पहले लड़कियों को शादी कर दी जाती है और फिर अपने ससुराल चली जाती है लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि जितना लड़के का अधिकार है उतना लड़कियों का भी अधिकार है। नतीजा ना तो वह सुदृढ़ हो पाती है और न फिर इसके लिए अपने अधिकार के लिए लड़ पाती है। समाज का बंधन, भाई बहनों के रिश्ता ,इतिहास बहुत से कारण है जिसके कारण लड़कियां अपने पिता माता को ही देखते रह जाती है और फिर अपने अधिकार से वंचित रह जाती है राजीव की डायरी से बहुत ही बातें निकाल करके आई है जिससे महिलाओं में अभी तक भूमि से वंचित दिख रही है कुछ जगह जागरूकता आई है तो फिर लगभग 90% महिलाएं इसको जानती ही नहीं है और अपना अधिकार भी लेना नहीं जानती। नतीजा है कि अभी तक महिलाओं को भूमि का अधिकार नहीं मिला है।

मधुबनी शनिवार जनसंस्कृति मंच, मिथिलांचल के तत्वावधान में आयोजित कबीर-नागार्जुन जयंती समारोह (21जून-30जून) के दूसरे दिन आज जेठ पूर्णिमा (22जून, 2024) को यात्री-नागार्जुन के जन्मस्थान हुसैनपुर सतलखा,मधुबनी अवस्थित नागार्जुन प्रतिमा स्थल पर बिहार राज्य उपाध्यक्ष कॉ कल्याण भारतीय की अध्यक्षता में "हमारा समय और कबीर एवं नागार्जुन की विरासत "विषय पर संगोष्ठी के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। मौके पर जसम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ सुरेंद्र सुमन ने कहा कि कबीर और नागार्जुन भारतीय क्रांति के उद्गाता कवि हैं।जब तक शोषण-उत्पीड़न और दमन पर आधारित व्यवस्था रहेगी तब तक कबीर और नागार्जुन की प्रासंगिकता अक्षुण्ण रहेगी।कबीर और नागार्जुन अपने-अपने समय में जिस ब्राह्मणवादी-सामंती-पूंजीवादी सत्ता से मुठभेड़ कर रहे थे, वह आज बर्बर फासिस्ट सत्ता के रूप में उपस्थित है।जब तक इस फासिस्ट सत्ता को ध्वस्त नहीं किया जाएगा तब तक कबीर और नागार्जुन के सपनों का भारत नहीं बन सकता है।" मौके पर जसम के राज्य उपाध्यक्ष डॉ राम बाबू आर्य ने कहा कि कबीर और नागार्जुन के सपनों का भारत बनाने के लिए गांव-गांव में घूम-घूमकर जन सांस्कृतिक अभियान चलाना होगा। मिथिला के जाने-माने साहित्यकार काॅ झोली पासवान ने कहा कि कबीर और नागार्जुन की क्रान्तिकारी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा तभी शोषण मुक्त भारतीय समाज का निर्माण होगा। जसम राज्य उपाध्यक्ष काॅ कल्याण भारती ने कहा कि कबीर और नागार्जुन की रचनाओं के साथ देश भर में अलख जगाने की जरूरत है। इस अवसर पर नागार्जुन के ममेरे भाई नरेंद्र झा एवं धर्मेश झा के अलावे मधुबनी जसम जिला संयोजक काॅ अशोक पासवान, सीपीआई बिस्फी के अंचल मंत्री काॅ महेश यादव, भाकपा माले के मनीष कुमार मिश्रा, जसम दरभंगा के सह सचिव डॉ संजय कुमार , काॅ राम नारायण पासवान ऊर्फ भोला जी, रूपक कुमार, राजेंद्र यादव, घूरन मंडल, गंगा प्रसाद यादव, रंजीत कुमार यादव, शीला मिश्रा, मो॰ शकील, प्रमोद कुमार यादव सहित कतिपय लोगों ने बाबा नागार्जुन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किए एवं अपने-अपने विचार रखे। जनवादी गीतों की प्रस्तुती काॅ अशोक पासवान एवं काॅ भोला जी ने की। कार्यक्रम के उपरान्त प्रस्तावित यात्री-नागार्जुन शोध संस्थान के निर्माण हेतु एक ग्यारह सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित नागार्जुन के ममेरे भाई श्री धमेश्वर झा सुनील और श्री नरेन्द्र झा ने नागार्जुन शोध संस्थान के लिए गठित कमिटी के नाम से यथाशीघ्र डेढ़ कट्ठा जमीन रजिस्ट्री करने की घोषणा की।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार में भी कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के तीन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश के तीस जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। छत्तीसगढ़ में आज कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर बिजली गिर सकती है। और मानसून महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ तक पहुंचने वाला है, कई हिस्से अभी भी बचे हैं, ये कई हिस्सों तक पहुंचेगा और कई हिस्से देश के कई हिस्सों तक पहुंचेंगे, दोस्तों, झारखंड तक। वर्षा-झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सिक्किम अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Transcript Unavailable.