प्रखंड खजौली,जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि सम्पूर्ण बिहार में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत योग्य परिवारों के राशन कार्ड से वंचित होने की शिकायत मिल रही है। इस पर बिहार सरकार को चाहिए कि 2011 के सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना में जिन परिवारों का नाम है और अगर वे परिवार राशन कार्ड से वंचित हैं ,तो ऐसे वंचित परिवारों की सूची प्रत्येक ग्राम पंचायत की ग्राम सभा से पारित करवाकर उन्हें राशन कार्ड निर्गत करने की व्यवस्था करे। हालांकि यह कहा गया था कि सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना में जिन परिवारों का नाम है और उन्हें अभी तक राशन कार्ड नही मिला है ,तो 10 अगस्त 2016 तक ग्राम सभा से प्रस्ताव पारित कर भेजा जाये। लेकिन इस आशय का पत्र सम्बंधित पंचायतों को नही भेजा गया है ,जो एक विचारणीय तथ्य है।
