मधुबनी जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई।जिलाधिकारी ने एजेंडावार सभी विषयों पर विस्तृत समीक्षा कर उपस्थित अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियो को खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया का पूरी पारदर्शिता के साथ पर्यवेक्षण करते हुए खाद्यान्न वितरण की गति में तेजी लाने का निर्देश। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को पूरी पारदर्शिता एवं सहजता के साथ ससमय खाद्यान्न उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता में रखे। वैसे राशन कार्ड जिसके विरुद्ध खाद्यान्न का उठाव नहीं हो रहा हो, उन सभी को चिन्हित कर पॉश मशीन से नाम विलोपन करने हेतु नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करें। ।उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अपात्र लाभुकों के नाम राशन कार्ड से हटाए जाएं। जिलाधिकारी ने सभी एसडीओ को निर्देश दिया कि शीघ्र ही निर्गत नोटिश के आलोक में शतप्रतिशत राशनकार्ड को रद्द करवाना सुनिश्चित करे। समीक्षा के क्रम में जयनगर अनुमंडल का प्रदर्शन शत प्रतिशत पाया गया । उन्होंने राशन दुकानों का नियमित रूप निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि निरीक्षण का सकरात्मक परिणाम भी नजर आनी चाहिए। उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त विशाल राज, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ,, डीपीआरओ परिमल कुमार, सभी अनुमंडल पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।
