हरलाखी भारत नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पिपरौन कैम्प के एसएसबी जवानों ने इंडो नेपाल बॉर्डर पर एक विदेशी महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला की पहचान उज्बेकिस्तान निवासी मुखब्बत मुरोडोवा के रूप में किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी अमर सिंह अन्य एसएसबी जवानों के साथ इंडो नेपाल बॉर्डर स्थित पिपरौन कस्टम चेक पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात थे. इसी क्रम में वह विदेशी महिला भारत से नेपाल की ओर जाते दिखाई दिया. चूंकि वह महिला देखने से भारतीय नहीं लग रही थी. जिससे एसएसबी ने शक के आधार पर उक्त महिला को रोककर पूछताछ की. पूछताछ के क्रम में महिला ने अपने मोबाइल में पासपोर्ट दिखाया, लेकिन इसी क्रम में एसएसबी ने उसके मोबाइल में एक अन्य पासपोर्ट भी देख लिया. दरअसल दोनों पासपोर्ट एक ही नाम का था. लेकिन पासपोर्ट नंबर व वैधता अलग अलग था. वहीं उक्त महिला ने अपना वीजा दिखाने से भी असमर्थ रही. इस बाबत 48वीं वाहिनी जयनगर कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि उक्त विदेशी महिला के पास से दो अलग अलग संदिग्ध पासपोर्ट पाया गया है. वहीं वह महिला वीजा दिखाने में भी असमर्थ रही. जिसको लेकर उक्त विदेशी महिला को अग्रिम कार्रवाई हेतू हरलाखी थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अनोज कुमार ने बताया कि एसएसबी से सुपुर्द उक्त विदेशी महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
