बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला से रिंकी की बातचीत मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से राधा देवी से हुई। राधा बताती है कि उनके पति की मृत्यु हुए आठ साल हो गया है। उन्हें पहले विधवा पेंशन का लाभ मिलता था पर अब नौ माह से पेंशन मिलना बंद हो गया है। ब्लॉक में आधार ,फोटो और दस्तावेज़ जमा किये तब भी नहीं आया ,ब्लॉक में बोला गया कि आधार में गड़बड़ी के कारण पेंशन बंद है। वो किसी तरह जीविका में काम कर गुज़र बसर करती है।
