बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला से काजल कुमारी ,मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि मधुबनी में पानी की समस्या है। नारियल बाजार में पानी की दिक्कत है ,वहां टैंकर से पानी नहीं आता है। लोगों के अनुसार जिस तरह गाँधी चौक में पानी का टैंकर जाता है ,उसी तरह नारियल बाजार के निवासियों को भी पानी टैंकर की सुविधा मिलनी चाहिए।
