बिहार राज्य के मधुबनी से काजल कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, मधुबनी, नारियल बाजार के वार्ड नंबर सोलह में काफी सारी समस्या है। जैसे की पूरे वार्ड में पानी की समस्या है, लोगों को काफी दूर से पानी लाना पड़ता है। तथा वार्ड में काफी गन्दगी है जगह जगह कूड़ा पड़ा हुआ है, नालियों का पानी सड़क में बहता रहता है। इन समस्याओं का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है
