बिहार राज्य के मधुबनी, बेनीपट्टी से चन्दन कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहें हैं कि, आरके कॉलेज के इग्नू अध्यन केंद्र के छात्र सुविधाओं से महरूम हैं। स्टूडेंट्स का कहना है कि, इग्नू की शिक्षकों की तरफ से शिक्षा के सम्बन्ध में किसी भी तरह का दिशा निर्देश नहीं दिया जाता है, जिस कारण गरीब स्टूडेंट्स को पैसे दे कर अपना प्रोजेकट रिपोर्ट बनवाना पड़ता है। स्टूडेंट्स का कहना है की वे केवल अध्यन केंद्र में प्रोजेकट रिपोर्ट जमा करवाने या परीक्षा देने ही आते हैं .उनका कहना है की आरके कॉलेज में इग्नू का आज तक एक भी क्लास आयोजित नहीं करवाई गई है
