बिहार राज्य के मधुबनी जिला से रविंद्र नाथ पांडेय बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि मधुबनी शहर में जलालपूर्ति योजना का लाभ अभी तक लोगों को नहीं मिल पाया है। पहले से जो योजना चल रही थी ,वह भी खराब हो चुकी है। नगर निगम कार्यालय के पास ही बानी पानी की टंकी भी खराब हो चुकी है। यहाँ से पुरे सर्व पानी की सप्लाई की जा रही थी लेकिन जब वह खराब हुआ तो उसे ठीक करने का पहल अब तक नहीं हुआ है।