बिहार राज्य के मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड से रामाशीष सिंह जानकारी दे रहे हैं की कन्हौली से मुख्य सड़क से गाँव तक जाने वाली सड़क की हालत खराब हो गई है।इस कारण जलजमाव की परेशानी हो रही है।इस रास्ते में पैदल भी चलना मुश्किल है।जबकि इस सड़क का निर्माण कुछ साल पहले ही हुआ था।पाँच सालों तक इस पथ का निरीक्षण किया जाना था। लेकिन इस ओर कोई पहल नहीं हुई है।अब ग्रामीणों ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्यप्रबंधक मधुबनी से जर्जर सड़क की मरम्मती की माँग की है