बिहार राज्य के मधुबनी ज़िला के खुटौना प्रखंड से चंदू ने मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पहले लॉक डाउन की समस्या से लोग उबरे भी नहीं थे। लेकिन अब फिर से लॉक डाउन लगने के कारण गरीबों की हालत बहुत दयनीय होती जा रही है। सरकार की घोषणायें गरीबों को राहत तो देती है। लेकिन उन घोषणाओं का धरातल पर कोई असर नहीं दिखता। जिसके कारण गरीब परिवार भूखे मरने को विवश हो रहे हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
