5, जुलाई, 2020, मधुबनी: मधुबनी शहर क्षेत्र में बारिश के कारण हुये जल जमाव के मद्देनजर श्री निलेश रामचन्द्र देवरे जिला पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्र के जल निकासी मार्ग तथा विभिन्न नालो का निरीक्षण किया। निरीक्षण में श्री सत्यप्रकाश, एस0पी0 श्री सुनील सिंह, एस0डी0ओ0 ,बुडको, कार्यपालक अभियंता, कैनाल निर्माण एजेंसी के प्रतिनीधि,कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद तथा नगर प्रबंधक एवं अमीन नगर परिषद आदि उपस्थित थे। जिला पदाधिकारी ने नालो के निर्माण कार्य की धिमी प्रगति पर क्षोभ व्यक्त किया। कार्यपालक अभियंता, बुडको को अभिलंब डी0एम0 आवास से नवनिर्मित सभी नालो को जोड़ने को कहा गया। नालो की खुदाई से सड़क पर डाले गये सभी कचड़ो को नगर परिषद को उठाने का निर्देश दिया गया। जल प्रभाव अवरूद्ध करने वाले अतिक्रमण को हटाने हेतु नगर परिषद को निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा राज कैनाल, किंग्स कैनाल, तथा वाटसन कैनाल का निरीक्षण किया गया। भच्छी साइफन का भी निरीक्षण किया गया। यही से शहरी क्षेत्र के तीनो कैनालो का पानी बाहर निकलता है। जिला पदाधिकारी महोदय ने साइफन तथा कैनालो की सफाई पर्याप्त मशीनों तथा जे0सी0बी0 पोकलेन आदि से करने को कार्यपालक अभियंता बुडको तथा निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया। निरीक्षण के क्रम में नालो पर हुये अतिक्रमण को शीघ्र चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान बारह नंबर गुमटी पर रेलवे को पुलिया निर्माण हेतु कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को रेलवे से पत्राचार करने को निर्देशित किया गया।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
