बिहार राज्य के मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड से रामाशीष मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रखंड में भारतीय वन अधिनियम की अवहेलना करते हुए कुछ लोगों द्वारा हरे-भरे वृक्ष की अवैध रूप से धड़ाधड़ कटाई हो रही हैं।लकड़ियों से लदे दर्जनों ट्रकों को देखा जा रहा हैं। इस अधिनियम की धारा चौसठ के अनुसार अवैध रूप से वृक्षों की कटाई करने वालों को वन पदाधिकारी व पुलिस द्वारा बिना वारंट के तुरंत गिरफ़्तार किया जा सकता हैं परन्तु अधिकारी आदेश न मानते हुए अपनी ज़िम्मेदारी पूर्ण रूप से नहीं निभा रहे।ज़िला वन प्रभारी को इस पर ध्यान देना चाहिए। वनों की सुरक्षा हेतु उन्हें अपना कर्तव्य निभाने की आवश्यकता हैं।
