बिहार राज्य के मधुबनी जिला से रामाशीष सिंह जी मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के बाल विकास प्रेरणा पदाधिकारी को यह पता नहीं है की प्रखंड में किन-किन आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन नहीं है। तथा किस आंगनबाड़ी केंद्र का भवन बन चुका है। जो भवन बन कर तैयार है उस आंगनबाड़ी केंद्र को सुपुर्द किया गया है या नहीं इसकी भी जानकारी नहीं है। आंगनबाड़ी सेविकाओं को जन्म मृत्यु निबंधन निर्धारित तौर पर उपलब्ध है या नहीं उन्हें कोई मतलब नहीं है। जानकारी के अनुसार प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से प्रतिमाह तीन हजार रुपये अवैध राशि वसूलना तथा सेविका सहायिका के चयन में उलटफेर करना ही उनका मात्र एक काम रह गया है।
