बिहार राज्य के मधुबनी जिला से रामानंद जी मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि जिला में बिजली व्यवस्था अस्त-व्यस्त हैं।बिजली रहने के बावज़ूद बिजली विभाग द्वारा कई क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर के फ्यूज उड़ जाने पर बिजली उपलब्ध नहीं करवा पाती हैं।ट्रांसफार्मर में कुछ भी गड़बड़ी आने पर सम्बंधित उपभोगताओं के साथ साथ पुरे क्षेत्र की बिजली काट दी जाती हैं।इस कारण स्थानियों को काफ़ी दिक्कतें आती हैं। पूरे ज़िले में कई ट्रांसफार्मर व्यवस्थित रूप से काम कर रही हैं परन्तु बिजली विभाग सुचारु ढंग से उपभोगताओं को बिजली उपलब्ध करवाने में असफ़ल हैं।दिन में कई बार कई घंटे बिजली बाधित रहती हैं।ट्रांसफार्मर में छोटी मोटी गड़बड़ी आने के कारण पूरी क्षेत्र की बिजली गुल कर देने के कारण पूरा ज़िला परेशान हैं।
