जिला मधुबनी से टी.एन.ब्रह्मर्षि जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मोबाईल वाणी पर किसानो से संबंधित कार्यक्रम चलाये गए। जिसमे सभी मुद्दाओं पर बातचीत हुई और कई किसानो ने अपनी-अपनी बातें मोबाईल वाणी पर रिकॉर्ड कराये थे।माल ढोने की वयवस्था हो, माल गोदामों तक ले जाने की व्यवस्था हो या फिर गोदामों की व्यवस्था हो सरकार द्वारा गोदामों की व्यवस्था ना करना और मजबूर होकर किसानों को बिचौलियों के माध्यम से फसल बेचना यह बहुत ही शर्मनाक बात है। इसके लिए किसानों का कहना है की फसल बेचने के लिए अगर जगह मिल जाये तो इन्हे काफी लाभ होगा।क्योंकि बिचौलियों के माध्यम से फसल बेचने के कारण किसानों को आमदनी कम होती है।मोबाईल वाणी पर जो कार्यक्रम चलाये जाते है उनपर किसानो की निगाहें जमी रहती है। क्योंकि ये हमेशा मोबाईल वाणी सुनकर लाभ उठाते है