जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सरकार जनता को विशेष व सुलभ सुविधाएं प्रदान करने के लिए विभिन्न बैंको की शाखाएं गावं स्तर पर खोल दी है।इनमे स्थानीय बैंक मित्र ही पदस्थापित है।जिनको मानदेय प्रदान किया जाता है जिससे बहुत हद तक उनकी बेरोजगारी की समस्या हल हुई है। लेकिन स्थानीय जनता को को विशेष व सुलभ सुविधाएं प्रदान करने के एवज में बैंक ने उनका आर्थिक शोषण व दोहन करना शुरू कर दिया है।जमाकर्ताओ के पैसे बिना उनके द्वारा निकासी के ही गायब होने लगे है।मधुबनी के खजौली स्थित कन्हौली गावं में भारतीय स्टेट बैंक व उत्तर बिहार के ग्रामीण बैंक शखाओं के ये बैंक मित्र कन्हौली के दर्जनों व्यक्तियों को अपनी धोखाधड़ी का शिकार बना चुके है।बेचारे लोग मारे मारे फिरते है पर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।दोस्तों इनकी तरह कोई जानकारी या किसी विषय पर अपना विचार मोबाइल वाणी के साथ बाँटना चाहते हैं ,तो मिस्ड कॉल जरूर करें निःशुल्क नंबर 08800984861 पर।