जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की बिहार सरकार ग्राम पंचायत को युद्ध स्थल बनाने पर अड़ गयी है।यहाँ मुखिया और वार्ड सदस्यों के बीच युद्ध होगा।सरकार ने ग्राम पंचायतो में वार्ड के अंदर प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है ,जिसमे वार्ड सदस्य सहित सचिव और चार सदस्य होंगे।यह अधिकार राज्य सरकार को है या नहीं यह गहन चिंतन का विषय है।सविधान के अकस्मात संशोधन नियम 1992 के अनुच्छेद 243/6 में पंचायत की शक्तियों,प्राधिकार और दायित्व का उल्लेख है।बिहार के महामहिम राजयपाल को इस विषय पर गंभीरता से गहन चिंतन मनन करने की जरुरत है।