बिहार के मधुबनी खजौली से रामाशीष जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि खजौली प्रखंड में नाबालिग एवं बिना लाइसेंस के ड्राइवरों को आखिर कब तक वाहन चलाने की छुट मिलती रहेगी। मालूम हो कि मधुबनी जिले के खजौली में दर्जनों तीन-चार पहिया वाहनों को नाबालिक बच्चे प्रतिदिन चलाते है जिनके पास विधिवत लाइसेंस भी नहीं होते हैं । वे बच्चे चालक नशीले पदार्थों का सेवन कर तेज गति से वाहन चलाते हैं जिसके कारण आधे से अधिक दर्जन घटनाएँ क्षेत्र में हो चुकी है। लेकिन स्थानीय पुलिस इस पर ध्यान नहीं देते हैं। जबकि समाचार पत्रों के माध्यम से उनका ध्यान इस ओर केंद्रित किया जाता रहा है।