जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की खेलों का जीवन में है विशेष महत्व है।खेल गतिविधियों से सामाजिक समरसता ,एकता और परस्पर मैत्री की भावना को बल मिलता है।भारत विभिन्न भाषाओं और बोलियों के साथ साथ भिन्न भिन्न वेशभूषा वाला एक अनोखा और महान देश है।विविधता में एकता की भावना के साथ हम देशवासी खेल गतिविधियों, शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से विभिन्न प्रांतों से परस्पर जुड़े हुए है।खेल एक बड़ी ताकत है ,खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।खेल जीवन जीने जीने की कला सिखाता है।खेल से भाईचारा बढ़ाने का मौका मिलता है ,साथ ही दूसरे प्रांतो व देश की सभ्यता ,संस्कृति सिखने का भी मौका मिलता है।