बिहार राज्य के मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड से संवाददाता रामाशीष सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकरी दी है कि खजौली प्रखंड के कन्हौली पंचायत के वार्ड नंबर एक में बाँस के खम्भों के सहारे कई वर्षो से बिजली की तारें टिकीं है।जिस कारण आंधी तूफ़ान में आग लगने और एवं जान-माल की बर्बादी की चिंता यहाँ के लोगों को सताती रहती है।लेकिन बिहार राज्य के विधुत विभाग के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को यहाँ बिजली खम्भे लगाने की चिंता ही नहीं हैं। कई बार बिजली विभाग को इस समस्या के विषय में अवगत कराया गया लेकिन इस पर कोई कार्यवाई नहीं की गयी।