जिला मधुबनी के खजौली प्रखंड से रामाशीष सिंह जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि देश के प्रत्येक भाग से लेकर बिहार-झारखण्ड में लगभग खाद्य सामग्री में मिलावट का गोरख धंधा लम्बे समय से चल रहा है।जैसे दाल,तेल,दूध,मशाला सहित अन्य खाद्य सामग्रीयों में देखा जा सकता है। जिसका लम्बे समय से तो निदान नहीं निकल सका। मौत के सौदागर,व्यापारी जल्द ही मालामाल होने के लिए इस घातक कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इसके लिए विभाग द्वारा भी कोई क़ानूनी करवाई नहीं की जा रही है।इन मिलावट खोरो पर हत्या का मामला दर्ज कर इन्हें मौत की सजा देने का प्रावधान होना चाहिए। जिससे लोग मिलावट करने से डरें।