जिला मधुबनी,प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि मधुबनी जिले के खजौली बाजार में दर्जनों चावल विक्रेता हैं। इनके पास खुदरा लाइसेंस है,किन्तु सतह ये है की ये चावल के थोक विक्रेता हैं। ये लोग प्रतिमाह कई हजार क्यूंट्ल चावलों की बिक्री कर हर वर्ष पचासों लाख का व्यवसाय कर रहे हैं। किन्तु एक भी बिक्रेता का वाणिज्य कर विभाग में निबंधन नहीं है। फिर भी न जाने क्यों वाणिज्य के अधिकारी इन्हे छूट दिए हुए हैं। समाहर्ता मधुबनी को अविलम्ब इस ओर ध्यान देना चाहिए
