बिहार राज्य के मधुबनी जिले के राजनगर के कैथाई से विजय कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दी की इनके क्षेत्र में बिजली की स्थिति बहुत ही बद्द्तर है।सरकार की घोषणा के अनुसार ग्रामीण इलाकों में कम से कम 18 घंटे बिजली रहनी चाहिए लेकिन यहाँ ज़्यादा से ज़्यादा एक घंटे ही बिजली रहती है जिसकी वजह से यहाँ विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में बहुत परेशानी होती है ,कुछ बच्चे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहें हैं,और बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण इन्हें पढ़ाई करने में बहुत कठिनाई हो रही है,इसलिए इन्होने मोबाइल वाणी के माध्यम से अपनी बात मध्य बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड तक पहुंचाने की बात कही है ताकि इनके क्षेत्र की बिजली व्यवस्था सुधर सके।इन्होने कहा की प्रधान मंत्री जी का सपना उज्जवल भारत और उज्जवल भविष्य तभी साकार हो सकेगा जब यहाँ की बिजली व्यवस्था ठीक होगी।