बिहार राज्य के मधुबनी जिले के खजौली से संवाददाता रामाशीष सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की नारी एवं बालिकाओं को समाज में समानता का अधिकार एवं आदर-सम्मान मिलना चाहिए उनका शोषण,दोहन,उत्तपीड़न बंद होना चाहिए और इसके लिए समाज की मानसिकता में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है,सोच बदलने की आवश्यकता है।आज समाज में आवश्यकता है नीतिज्ञ एवं साहसी लोगो की जो नारियों के शोषण के खिलाफ आवाज उठा सकें और उनकी स्थिति में सुधार ला सकें साथ ही नारियों एवं बालिकाओं को भी सुशिक्षित,संगठित एवं निर्भीक होकर आत्मरक्षा के लिए कदम उठाना होगा।तथाकथित समाज से जनप्रतिनिधियों को भी अपनी मानसिकता बदल कर क्रांतिकारी निर्णय लेना होगा तभी नारियों एवं बालिकाओं को समान अधिकार एवं आदर-सम्मान मिल सकेगा।
