जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामशीष सिंह जी मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की जिला मधुबनी के प्रखंड खजौली से ग्राम कन्हौली जिला मधुबनी में पंचायत सचिव महेंद्र पासवान प्रखंड के सभी पंचायत सदस्यों को मधुबनी जिले में चल रही विभिन्न योजनाओ से सम्बंधित अभिलेख ,अभिलेख उपसर्गो के साथ अविलंब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा की विदित हो की वित्तीय वर्ष 2016-2017 में पंचायत द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के आप अभिकर्ता है।पंचायत से सम्बंधित सारे अभिलेख उपसर्गो के साथ उनके सम्मुख अविलम्ब प्रस्तुत करे जिससे योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर उनके आगे की कारवाई की जा सके।
