प्रखंड खजौली, जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि मधुबनी जिले में मत्स्य पालन की अपार संभावनाएं है जहां पर किसान मत्स्य पालन कर आर्थिक रूप से समृद्धि हांसिल कर सकते हैं।इसके लिए जिले में तालाब का निर्माण की आवश्यकता है लेकिन लोग आर्थिक कठिनाइयों के कारण तालाब का निर्माण नहीं करा पाते हैं। वे बताते हैं कि मनरेगा योजना अंतर्गत निजी तालाब निर्माण कराने का प्रावधान है किन्तु पंचायत रोजगार सेवक द्वारा निजी तालाब निर्माण कराने में अपने निजी स्वार्थ के चलते उदासीनता बरती जाती है ,जो खेद जनक है। अत : वे कहते हैं कि बिहार के मुख्य मंत्री को इस ओर ध्यान देकर बिहार के प्रत्येक पंचायत में कम-से-कम 25 निजी तालाब का निर्माण मनरेगा योजना के अंतर्गत कराने की निर्देश जारी करना चाहिए।
