बिहार राज्य के मधुबनी जिला अंतर्गत खजौली निवासी रामाशीष सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सरकार का ध्यान प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी की ओर दिलाना चाहते हैं। ज़िले के हर पंचायत में योग्य लाभुकों का चयन का कार्य 2016 से ही शुरू हैं। परन्तु 10 माह बीत जाने के बाद भी अभी तक लाभुकों की सूची पंचायतों को उपलब्ध नहीं कराई गयी है। साथ ही 2017-2018 के लिए इंदिरा आवास के चयन का कार्य भी लंबित है। योग्य लाभुक इंदिरा आवास के निर्माण के लिए व्यग्र हैं परन्तु आवास सहायकों की नियति, उनमे व्याप्त भ्रस्टाचार, और लापरवाही के कारण शायद ही लाभुकों को समय पर इस योजना का लाभ सके।