जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की बिहार में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों का भुगतान लाभार्थियों के खातों के माध्यम से शुरू किया गया पर इसमें कही धुप तो कही छाव वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।कई लाभार्थियों की सात माह की पेंशन राशि कई माह हो गए पर उनके खातों में नहीं आयी है।प्रत्येक लाभार्थियों की तीन महीने नयी पेंशन राशि आ गयी है।जिनके खाते में राशि नही आयी है वे लोग मुखिया ,पंचायत सचिव के यहाँ दौड़ लगाते -लगाते थक गए है पर उन्हें निराशा ही हाथ लगी है।
