प्रखंड खजौली, जिला मधुबनी से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि खजौली प्रखंड अन्तर्गत कन्हौली पंचायत में विदेशर उपशाखा नहर के किनारे लगभग 5 -7 साल पहले वन विभाग द्वारा वृक्षा रोपण किया गया था।नहर किनारे लगे इन वृक्षों के कारण कन्हौली एवं हरिस्वारा गांव में काफी हरियाली थी लेकिन विडम्बना यह है कि आज वन रक्षी और लकड़ी तस्करों के मिलीभगत से नहर किनारे लगे वृक्षों की संख्या काफी कम हो गई है। वे कहते हैं कि अगर आगे भी ऐसा ही रवैया रहा, तो बहुत जल्द वृक्ष ख़त्म हो जायेंगे और यह जगह वीरान हो जायेगा। अतः समाहर्ता जिला मधुबनी को इस ओर ध्यान देने की जरुरत है।