अपशिष्ट पदार्थों से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का निर्माण कर विद्यालय परिवार के समक्ष प्रस्तुत कर छात्रों ने सबको हैरत में डाल दिया है। वर्ग आठ के तीन छात्रों ने घर के अनुपयोगी सामग्री को संकलित कर उपकरण को तैयार किया है। राजकीय मध्यविद्यालय विद्यालय अरेराज बालक के एचएम अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि वर्ग आठ की छात्रा श्रेया कुमारी ने कार्ड बोर्ड व घर के बेकार सामग्रियों के सहयोग से एक छोटे कूलर का निर्माण किया है जो मानक स्तर खरा उतर रहा है। वर्ग आठ का ही एक छात्र शिवम कुमार ने वाटर डिस्पेंसर का निर्माण किया है तो दूसरी ओर वर्ग आठ के ही एक और छात्र रामप्रकाश कुमार ने टेसला क्वायल का निर्माण कर विद्यालय परिवार को आश्चर्यचकित कर दिया है।