बिहार राज्य के चंपारण जिला के सुगौली प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता अमरूल आलम जानकारी दे रहे हैं की प्रखंड के दक्षिणी मानसिंगा अंतर्गत मुसवा से लक्ष्मीपुर जाने वाली सड़क अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहा है। लेकिन कई वर्षों से यह सड़क इसी हाल में हैं। इस समस्या की तरफ आज तक किसी का ध्यान नहीं गया है। आये दिन इस सड़क पर हादसे होते रहते हैं। वर्षा के समय तो स्थिति और बद से बद्तर हो जाती है।कई बार स्थानीय विधायक को आवेदन भी दिया गया। लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई है
