पूर्वी चंपारण जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव ध्रुवदेव नारायण सिंह ने बयान जारी कर कहा है कि जिला संगठन का चुनाव 19 मार्च 2023 रविवार को स्थानीय वाईएस वाटिका गायत्री नगर में होना है। इस चुनाव में जिले के 1016 मतदाता भाग लेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि संगठन प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। आपस में प्रेम और सौहार्द बनाए रखें । शांतिपूर्वक मतदान करें। चुनाव आयोग व जिला संगठन तथा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन आपको पूर्ण सहयोग करेगा। पूर्व में जिला संगठन पर लगाए गए सारे आरोप को पहले ही बीसीडीए पटना की टीम ने निराधार साबित कर दिया है।