शहर के राणी सती मंदिर में मारवाड़ी समाज की बैठक रविवार को हुई। जिसमें मारवाड़ी जाति को सूचीबद्ध कराने के लिए महापौर प्रीति कुमारी व उनके पति देवा गुप्ता के द्वारा किये गये प्रयास को लेकर महापौर को सम्मानित किया गया। मारवाड़ी जाति निर्धारण समिति के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने उन्हें सम्मानित करते हुए इसके लिए महापौर व उनके पति को धन्यवाद दिया। मौके पर, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बनवारी लाल टिबड़ेवाल, मारवाड़ी युवा मंच के शाखाध्यक्ष राहुल अग्रवाल आदि थे।
