रक्सौल रेलवे माल गोदाम पर लोडिंग अनलोडिंग काम करने वाले मजदूरों ने मंगलवार को प्रशासन द्वारा आईसीपी के रास्ते डस्टी कार्गो की ढुलाई से उत्पन्न रोजगार की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। मजदूरों के मेठ पुरूषोतम चौधरी, रंभू दास, चंदेश्वर राम का कहना था कि अब नेपाल के व्यापारी रक्सौल माल गोदाम पर माल नहीं मंगा रहे हैं। जिससे रोजी रोटी का संकट हो गया है।