पीपराकोठी। पंडित दीनदयाल हार्टिकल्चर कॉलेज पीपरा कोठी में अध्यनरत बैचलर ऑफ हार्टिकल्चर के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत गुरुवार को फील्ड विजिस्ट कर जायजा लिया। केविके पीपरा कोठी प्रमुख डॉक्टर अरविंद कुमार सिंह, कॉलेज के डीन डॉक्टर केके सिंह के नेतृत्व में तुरकौलिया के अमावा में स्थित किसान के खेत में लगाए गए स्ट्रावेरी, पीला गोभी, लाल गोभी सहित अन्य किस्म के सब्जी का विद्यार्थियों ने अवलोकन कर जानकारी ली। ऐसे ही गायघाट स्थित नर्सरी में भी छात्र छात्राओं ने भ्रमण कर विभिन्न प्रकार के फल फूल व सब्जियों को देखा। जिसके बारे में डॉक्टर अरविंद, डॉक्टर केके सिंह व बीएचओ रणधीर कुमार भारद्वाज ने छात्रों को जानकारी दी। छात्रों ने नर्सरी संचालक महेश सिंह, अमरलाल सिंह, मधुसूदन सिंह ने फल फूल में लागत व आमदनी की भी जानकारी प्राप्त किया। केवीके प्रमुख डॉक्टर अरविंद ने बताया कि हार्टिकल्चर के अंतिम सत्र के यह छात्र छात्राएं है। जिसे फील्ड की जानकारी दी गई।