बरसात के आते ही डेंगू, चिकुनगुनिया एवं अन्य वेक्टर जनित रोगों का प्रकोप बढ़ने लगता है। लोग इस बीमारी से बचें, इसके लिए पूरे जिले में डेंगू और चिकनगुनिया माह मनाया जा रहा है। जिला भीबीडीसी पदाधिकारी हरेंद्र कुमार ने बताया कि मच्छरों के काटने से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जेई की बीमारी हो सकती है। इन बीमारियों के लक्षण, उपचार और बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क है।