बंजरिया मोहम्मदपुर में नहाने के दौरान सिकरहना नदी में डूबने से दो बच्चो की मौत हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष संजय चौधरी व सीओ मणि कुमार वर्मा पहुंच शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल में भेज दिया। जानकारी देते हुए स्थानीय मुखिया आदिल राणा ने बताया कि दोनो बच्चो की पहचान मोहम्मदपुर के मैतुल्लाह का दस वर्षीय पुत्र सरफे आलम व दहाडी देवान का आठ वर्षीय पुत्र आशिक के रूप में हुई है। पंचायत समिति सदस्य शमशाद आलम ने बताया कि दोनों बच्चे और बच्चो के साथ सिकरहना में नहा रहे थे। तभी दोनो बच्चे गहरे पानी मे चले गए व डूबने लगे। दूसरे बच्चो के आवाज लगाने पर आस पास के लोग दौड़ कर आये व खोज तलाश शुरू कर दी। परंतु तब तक दोनो की मौत हो चुकी थी। सीओ ने बताया कि मृतक की रिपोर्ट आपदा को भेजी जाएगी। नियमानुसार आश्रित को राज्य सरकार के नियमानुसार मुआबजा दिया जाएगा।
