माकपा लोकल कमिटी द्वारा सुगौली में 15 वां अंचल सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें लोकल कमिटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुगौली के पूर्व विधायक व माकपा नेता रामाश्रय सिंह ने राज्य एवं केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कारपोरेट कंपनियों का दलाल बन गई है और जनता महंगाई, बेकारी से त्रस्त है।