बिहार राज्य के चंपारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता जुल्फिकार ने हरिश्चंद्र पंडित से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि लड़कियाँ अगर शिक्षित होती है, तो वो अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर ढंग से कर पाती हैं।लड़कियाँ बहुत ही समझदार होती हैं।वे अपने किसी भी कार्य को बहुत ही जिम्मेदारी के साथ समय पर कर लेती हैं।लड़की और लड़का में कोई फर्क नहीं होता है।लड़कियों को पढ़ाना इसलिए जरुरी है, क्योंकि वह अपने परिवार को किसी भी हालात में सहयोग करती है।