पुरनहिया।वाटर फॉर पीपल के सौजन्य से कोलुहा ठिकहा ‌ पंचायत के सोनौल सुल्तान वार्ड दो एवं परसौनी गोप वार्ड 8 में लोगों को कोरोनावायरस से बचाव एवं टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई ।इस अवसर पर लोगों को मास्क पहनने के तरीके, सामाजिक दूरी का पालन ,साबुन से हाथ धोने के फायदे ,आदि मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई ।लोगों को कोरोना टिका के बारे में जो भ्रांति उत्पन्न की जा रही है उस पर ध्यान ना देने की हिदायत दी गई । एवं टीका लेने से न लोग बीमार हो रहा है। ना कोई बुखार लग रहा है ना कोई कमजोरी महसूस हो रही है उन्होंने आह्वान किया विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा प्रस्तावित कोरोनावायरस से बचने के लिए विशेष जगहों पर टीका जैसे पीएचसी स्थानीय अस्पताल स्वास्थ्य केंद्र आंगनबाड़ी केंद्र पंचायत भवन आदि जगहों पर टिका ले सकतें हैं। टीका लेने पर बुखार जैसे लक्षण सामान्य बात है इससे घबराने की जरूरत नहीं है ।टीका स्वयं एवं दूसरों को भी लेने के लिए प्रोत्साहित करें ।वाटर फॉर पीपुल एवं श्री राम फाउंडेशन सेवा संस्थान के फिल्ड फैसिलेटर एवं कम्युनिटी मोबिलाइजर के द्वारा बताया गया है कोरोना का टीचर हर हाल में लेना आवश्यक है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।