मोतिहारी 05 अप्रैल| पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन के द्वारा राज्य सरकार के द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के पालन के लिए दिशा निर्देश के अनुसार पूरे जिले में गहन रूप से वाहनों की जांच की जा रही है। जिले के सभी प्रखण्ड /अनुमंडलों में विभिन्न चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर गहन जांच की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है कि बेवजह सड़कों पर घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। इस समय केवल अनुमति पत्र प्राप्त लोग, सरकारी कर्मचारी, पत्रकार एवं मेडिकल स्टाफ को ही आवागमन की छूट दी गई है। इस लॉकडॉउन में जिला प्रशासन आम लोगों से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा कर रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।
