कोरोना पीड़ितों का इलाज करते-करते कई डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ कोरोना से संक्रमित हो जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी ये कोरोना योद्धा इस काम में जी-जान से समर्पित हैं और कोरोना से ठीक होते ही रोगियों की सेवा में लौट आ रहे हैं। शिवहर जिला मुख्यालय में लैब टेक्नीशियन का काम करने वाले जावेद अनवर, अनिल कुमार और राधेश्याम पाण्डे सक्रिय कोरोना योद्धा के रुप में काम कर रहे हैं। फ्रंटलाइन में काम करते हुए वे खुद संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसके बाद सभी होम आइसोलेशन में चले गए। पहले तो कोरोना के बारे सुनकर निराशा और डर हुई, लेकिन हिम्मत नही हारी। शांत नहीं बैठे।