जिला शिवहर-राजद जिला अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र प्रसाद सिंह ने तरियानी प्रखंड क्षेत्र के मुंगरहा गांव में भूतपूर्व मुखिया लक्ष्मण प्रसाद सिंह के प्रतिमा का अनावरण किया है।तरियानी प्रखंड क्षेत्र के मुंगरहा गांव में पूर्व मुखिया स्वर्गीय डॉक्टर लक्ष्मण प्रसाद सिंह के प्रतिमा का अनावरण करते हुए राजद जिलाध्यक्ष ने कहा है कि उनके पिताजी 1965 के होम्योपैथिक ग्रेजुएट थे, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी गरीबों और लाचार लोगों की सेवा में समर्पित कर दी थी।राजद जिलाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया है कि पिताजी के हॉस्पिटल में स्थापित मुजफ्फरपुर में लक्ष्मण आई हॉस्पिटल एक चैरिटेबल अस्पताल के रूप में गरीबों एवं असहाय मरीजों के प्रति समर्पित उत्तर बिहार का एक बड़ा संस्थान है।स्वर्गीय डॉक्टर लक्ष्मण बाबू की स्मृति में मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में एक निजी विद्यालय का संचालन भी किया जा रहा है, जिससे बच्चों के बीच अलख जगाया जा रहा है ।मौके पर मुखिया दिनेश प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र यादव ,शशि रंजन झा, अखिलेश प्रसाद सिंह ,कमलेश यादव ,चंदेश्वर यादव उपस्थित थे।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।