ज़िला प्रोग्राम कार्यालय आईसीडीएस फर्जी भुगतान को ले एक बार फिर से सुर्खियों में आया है मामले में चयन मुक्त सेविका के खाते में जून 2018 से अगस्त 2019 तक टी एचआर एवं अन्य राशि का स्थानांतरण होता रहा लेकिन अप्रैल 2020 तक अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी मामला छौडादानो प्रखंड के कोदरकट पंचायत अंतर्गत केंद्र संख्या 24 सरैया का है मामले का खुलासा लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी रक्सौल की जांच में हुआ है
