शिवहर ब्यूरो अरुण कुमार साह की रिपोर्ट "जान है तो जहान है " जिला प्रशासन ने कराया लॉक डाउन ----------------------------------- सभी प्रखंड पदाधिकारीयों एवं थानाध्यक्षो, अंचल अधिकारीयों ने मिलकर कराया लॉक डाउन ------------------------------- अपने जान को जोखिम में ना डालें , अपने घरों में सिमटे, सरकार व प्रशासन आपकी जान की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर है -------------------------------- शिवहर-----जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों के विभिन्न चौक चौराहों पर कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचाने को लेकर खाद्य पदार्थ से झुरे दुकानों को खुला छोड़ कर सभी दुकानों को बंद कराते हुए तथा आवागमन को बंद कर संक्रमण की कड़ी तोड़ने का अपील करते देखे गए। इस दौरान आम जनता ने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन के अपील पर सभी सरकारी एवं गैर सरकारी वाहन को बंद रखा, शिवहर से अन्य जिलों की संपर्क आज भी भंग रहा, कोई भी बस, ट्रक का परिचालन नहीं हो पाया, अति आवश्यक होने पर बोलोरो स्कॉर्पियो यदा-कदा जाते हुए देखे गए अॉटो का भी परिचालन बंद रहा। जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के निर्देश पर सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी थाना अध्यक्ष अंचलाधिकारी ने विभिन्न चौक चौराहों पर खुले हुए दुकानों को बंद कराते रहें तथा लोगों से अपील करते रहे कि वे अपने-अपने घरों में सिमटे तथा अपनी जान को जोखिम में न डालें ,सरकार आपकी जान की सुरक्षा के लिए सड़क पर है। शिवहर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार शहर के सभी प्रतिष्ठानों को स्वयं अपनी निगरानी में बंद करवा रहे थे, अनिवार्य सेवाओं से संबंधित प्रतिष्ठानों में दवा की दुकान ,डेयरी, डेयरी से संबंधित प्रतिष्ठान, किराना स्टोर ,फल एवं सब्जी की दुकानें खुली रही। जिला पुलिस प्रशासन की टीम भी सुरक्षा की दृष्टिकोण से क्षेत्र में निरीक्षण करते रहे समय-समय पर जिला पदाधिकारी भी अपने पदाधिकारियों के साथ भी स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे तथा लोगों को जागरूक करते रहे। इस बाबत शिवहर जिले के लोगों ने भी महामारी को लेकर चिंतित देखे गए तथा जिला प्रशासन की बात मानकर घरों में सिमटे रहे।