पवन बिहारी शरण जी चम्पारण के बाल्मीकि नगर से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि भारत नेपाल सिमा पर तैनात शश्क्त सेना बल 21 वीं वाहिनी के द्वारा बाल्मीकि नगर के थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एवं पूर्व पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय में आगामी 18 मई को एक कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। जिसमे ग्रामीणों को मानव व्यापार एवं नाकोटिस के दुष्परिणामों के बाद अब पटना बेतिया व अन्य जगहों से आये विशेषज्ञ एवं एसएसपी अधिकारी ग्रामीणों को जागरूक करेंगे साथ ही दुष्परिणामों के बारे में भी जानकारी देंगे। ग्रामीणों को जागरूक करने तथा सिमा क्षेत्र में मानव व्यापार एवं नाकोटिस से जुड़े मामलों पर लगाम लगाने के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों का सहयोग प्राप्त हो और वे जागरूक हो और सिमा क्षेत्र का विकास बेहतर तरीके से हो सके
