अमित कुमार जी बिहार पश्चमी चम्पारण ,मैनाटांड़ से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मैनाटांड़ ग्रामीण बैंक के सामने बिजली की पोल में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे बिजली के खम्बे में आग लग गई। आग को देख लोगों में अफरा तफरी मच गयी। बिजली विभाग द्वारा बिजली कटवाने के बाद भी पोल से आग की चिंगारी निकलती रही। इस पर ग्रामीण लोगों ने एक जुट होकर बिजली के खम्बे में मिट्टी और बालू फेंक कर आग में काबू पाया।रोड के किनारे बिजली के खम्बे स्थित होने के कारण यातायात लगभग आधे घंटे बाधित होने से रोड जाम रहा ।
