झाझा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गिद्धौर भाजपा मंडल द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस पर मंडल शक्ति केंद्र पतसंडा के 09 बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा फहराया गया है। इस मौके पर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता शंभु केशरी ने संबंधित बूथों पर कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार के विकास कार्यों से आम अवाम को रूबरू करवाने का कार्य किया व सरकार की उपलब्धियों को लोगों को बतलाया। इस मौके पर कई ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजुद थे।