प्रखंड क्षेत्र के भलुआना गांव निवासी पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह कांग्रेसी कार्यकर्ता भरत यादव का मंगलवार की अहले सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की समाचार मिलते प्रखंड क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई।